Noida News : घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर! नोएडा-दिल्ली समेत NCR में आज 21,000 शादियां,थम सकती है रफ्तार!

दिल्ली-एनसीआर में आज शादी समारोहों की भारी भीड़ के चलते शाम को ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हजारों शादियों के चलते कई प्रमुख मार्गों पर जाम की आशंका है। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर पढ़ लें।

News Diary Today | Noida News

नई दिल्ली/नोएडा | देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई है। शनिवार, 21 नवंबर का दिन इस सीजन के सबसे बड़े सहालग (शादी के मुहूर्त) में से एक है। अनुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में करीब 21 हजार शादियां होने जा रही हैं। इनमें अकेले राजधानी दिल्ली में लगभग 15 हजार, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में करीब 6 हजार वैवाहिक कार्यक्रम शामिल हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में बारातों के निकलने और बैंक्वेट हॉल व फार्महाउस में मेहमानों की आवाजाही के कारण शाम के समय ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अकेले दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में ही 27 से अधिक बड़े शादी समारोह हैं, जिनमें 12,000 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने और सड़कों पर करीब 5,000 अतिरिक्त गाड़ियों के उतरने का अनुमान है।

इन रास्तों पर जाम का सबसे ज्यादा खतरा!

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शाम के वक्त नीचे दिए गए प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ सकते हैं।इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-51, सेक्टर-62, सेक्टर-18, एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौर सिटी) व गाजियाबाद के बैंक्वेट हॉल वाले इलाकों में भी शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी भीड़ रहने की संभावना है।

कारोबार में भी जबरदस्त उछाल!

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस वेडिंग सीजन में अकेले दिल्ली-NCR में करीब 5 लाख शादियां होंगी, जिससे बाजार में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

ट्रैफिक पुलिस की यात्रियों को सलाह!

पुलिस ने जाम से बचने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं और लोगों के लिए कुछ जरूरी सुझाव जारी किए हैं।सड़क जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली या नोएडा मेट्रो का इस्तेमाल करें।यदि आपको एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी जरूरी काम से जाना है, तो सामान्य से कम से कम 45 मिनट से 1 घंटे का अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमान अपनी गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करें, ताकि मुख्य सड़क बाधित न हो।ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी सहायता या जाम की सूचना के लिए दिल्ली में 1095 या 112 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं नोएडा में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर-7065100100 सक्रिय है।

Author