नोएडा पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’: मुठभेड़ में लूट के दो शातिर बदमाश घायल, 1.50 लाख कैश और हथियार बरामद

नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। फेस-2 थाना पुलिस की देर रात मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने 1.50 लाख रुपये नकद, सोने की चेन का टुकड़ा, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद कर 30 अक्टूबर की लूट का खुलासा किया है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में फेस-2 थाना पुलिस और बाइक सवार दो शातिर लुटेरों के बीच देर रात NSEZ गंदा नाला पुस्ता रोड पर जोरदार मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके से दबोच लिया गया। बता दें कि पुलिस टीम NSEZ गंदा नाला पुस्ता रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की फिराक में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे वहीं गिर पड़े। घायल आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ सन्नी और नसीम अली उर्फ रियाज के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 अक्टूबर की लूट का हुआ खुलासा!

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इन दोनों बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर को नया गांव के पास एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इन्होंने तमंचे के बल पर स्कूटी सवारों को रोककर उनसे सोने की चेन और नकदी से भरा बैग लूट लिया था, जिसमें करीब 1.75 लाख रुपये रखे थे।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई!

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम में से 1.50 लाख रुपये नकद, लूटी गई सोने की चेन का एक टुकड़ा, दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की FZ मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं और दिल्ली-NCR क्षेत्र में लूटपाट की कई अन्य वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके फरार चल रहे दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]