अभी और काँपेगा दिल्ली एनसीआर , मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


नई दिल्ली।
दिल्ली एनसीआर में ठंड और कोहरे का कहर पिछले आठ दिनों से जारी है। गलनभरी ठंड की वजह से गुरुवार को भी लोग परेशान दिखे और अलावा का सहारा लेते नजर आये। भारत मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।
भारत मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बादल छाये रहने का भी पूर्वानुमान है। जानकारों के कहना है कि एक तरफ दिल्ली में शीतलहर जारी है तो दूसरी तरफ शहर भर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।