दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली


नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले गणेश के रूप में हुई, जो वर्तमान में यहां मधुर विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 2 बजे, पुलिस को एसआई के परिवार के सदस्यों ने फोन किया और कहा कि वो उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है। इससे संदेह पैदा हुआ और स्थानीय पुलिस मधुर विहार स्थित गणेश के फ्लैट पर पहुंची। जैसे ही पुलिस अपार्टमेंट के पास पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस टीम इमारत की पहली मंजिल पर फ्लैट की बालकनी के जरिए अंदर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि शीशे से झांकने पर उन्होंने देखा कि एसआई गणेश अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए थे और पास में ही पिस्तौल पड़ा हुआ था।पुलिस ने तत्काल अपराध और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया । पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि एसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]