October 11, 2026

Delhi : दुल्हन को स्कूटी पर मुंह दिखाई में मिला” पुलिस का चालान “

IMG_20230613_172044

नई दिल्ली :- सोशल मीडिया के बढ़ते चलन ने लोगों को रील और वीडियो बनाने के पीछे पागल कर दिया है | कब कहां कैसे रील बनानी है, इसका लिहाज भूलकर लोग हर वक्त वर्चुअल वर्ल्ड में ही जीने लगे हैं | एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन लहंगा पहनकर सड़क पर स्कूटी चला रही थी | जिसे देखते ही दिल्ली पुलिस ने गजब का काम किया |जैसे ही दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हुआ दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया और फौरन उसे चालान भेज दिया | साथ ही ऐसी बेवकूफ़ी पर फटकार भी लगाई |

दिल्ली पुलिस ने ‘स्कूटी वाली दुल्हन’ का काटा चालान


दिल्ली पुलिस ने वीडियो पर नजर पड़ते ही स्वतः संज्ञान लेकर एक्शन लिया पर दुल्हन के घर पर ड्राइविंग लाइसेंस की गैरमौजूदगी और हेलमेट न पहनने का तगड़ा चालान भेज दिया। हेलमेट न पहनने पर ₹1000 और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर ₹5000 का चालान काटा। अपने ऑफिशियल अकाउंट पर दिल्ली पुलिस ने दुल्हन का वीडियो और चालान की कॉपी साझा की है। साथ ही ऐसी बेवकूफ़ी पर जमकर लताड़ भी लगाई है। सोशल मीडिया यूजर्स को दिल्ली पुलिस का यह कदम बेहद सराहनीय लगा और लोगों ने जमकर इसकी तारीफ की।

Author

You may have missed