नोएडा :- करीब ढाई साल से नोएडा प्राधिकरण पर्थला फ्लाईओवर बन रहा था लेकिन पूरा बनकर तैयार अब तक नहीं हुआ है | 31 मई तक इस फ्लाईओवर को बनाकर आम लोगों के लिए खोल देना था, लेकिन इसमें भी देरी हो गई | सोमवार को सूचना मिली कि लोगों ने परेशान होकर खुद ही रास्ता खोल लिया। उसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची और दोबारा रास्ते को बंद कर दिया गया | दरअसल, इस केबल सस्पेंशन फ्लाईओवर के आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही जनता फ्लाईओवर को खोल दिया। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।
नोएडा प्राधिकरण पृथला ब्रिज खोलने देर कर रही थी। प्राधिकरण की योजना थी कि ब्रिज कुछ दिनों बाद खोला जाए। जनता को परेशानी है तो रहे।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 13, 2023
लेकिन परेशान जनता ने आज ब्रिज खुद ही खोल लिया।
यह संकेत है कि परेशानियों से परेशान जनता एक दिन सत्ताधीशों को खींचकर कुर्सी से उतार फेंकेगी। pic.twitter.com/RJ5AOgEBuH