October 13, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर किसान नेता गिरफ्तार , चंद मिनटों में करना पड़ा रिहा

IMG-20231129-WA0003

नई दिल्ली।
दिल्ली एयरपोर्ट पर किसान नेता युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस ख़बर के फैलते ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने मुद्दे को इस कदर गरमा दिया कि कुछ ही मिनटों में किसान नेता को रिहा कर दिया गया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैट ने भारतीय किसान यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी युद्धवीर सिंह के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाते हुए अपने ट्वीट में टिकैत ने लिखा कि भारतीय किसान यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी युद्धवीर सिंह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए गिरफ्तार केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है,मगर यह गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी।

गिरफ्तारी के बाद किसानों में बढ़ते रोष के मद्देनजर प्रशासन ने किसान नेता युद्धवीर सिंह को रिहा कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के मुताबिक युद्दवीर सिंह को सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद टोल पर किसानों को धरना शुरू कर दिया था।

रिहाई के बाद ही किसानों ने अपने धरने को स्थगित किया।

Author

You may have missed