जिले के मतदाताओं के लिए काम की ख़बर

गौतमबुद्ध नगर।


जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने सर्वसाधारण को जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराये जाने का कार्यकम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यकम के अनुसार दिनांक 27.10.2023 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है एवं दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 27.10.2023 से दिनांक 09.12.2023 तक निर्धारित है इस अवधि में दिनांक 02 व 03 दिसम्बर, 2023 को विशेष अभियान तिथियां भी निर्धारित है। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 को किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां परिचालित है। भावी मतदाताओं के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का पूर्ण लाभ वर्तमान मतदाताओं को प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक है कि वर्तमान मतदाता, मतदाता सूची में ससमय अपना नाम चैक करें। मतदाताओं की सुविधा के लिए माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करने एवं मतदाता सूची में अपना नाम चैक करने के लिए ceo up Website, Voter Helpline App & voters.eci.gov.in का QR CODE उपलब्ध कराया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]