गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा बने संसदीय कमेटी के अध्यक्ष

गौतमबुद्ध नगर/नई दिल्ली।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को मोदी 3.0 में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हाउसिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 12 सदस्यों की यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है।
इस समिति का गठन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है। इस समिति में लोकसभा के 12 सदस्यों को नामित किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस समिति में जो 12 सदस्य शामिल किए गए हैं, सभी वर्तमान में लोकसभा के सांसद हैं। यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, जिससे वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।

समिति में शामिल 12 सदस्यों के नाम:

डॉ. महेश शर्मा – अध्यक्ष
कल्याण बनर्जी – सदस्य
सुधीर गुप्ता – सदस्य
कृपानाथ मल्लाह – सदस्य
दग्गुबती पुरंदेश्वरी – सदस्य
सुखजिंदर सिंह रंधावा – सदस्य
मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी – सदस्य
अपराजिता सारंगी – सदस्य
कोडिकुन्नील सुरेश – सदस्य
डॉ. टी सुमाथी अलिएस थामीजहाची थांगापण्डिअण – सदस्य
अक्षय यादव – सदस्य
दिनेश चंद्र यादव – सदस्य

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]