‘आप’ के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल


नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आज विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभाओं से आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व महापौर आरती मेहरा एवं जिला अध्यक्ष संजय गोयल उपस्थित थे।
विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभा से आए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में सतीश लूथरा, अभिषेक बिसारिया, श्दीपक लूथरा, ताविस अरोड़ा, योगेश दुआ, आचार्य विनय जोशी, नासीर खान व सलीम अली खान सहित सौकड़ों नेता भाजपा में शामिल हुए।
वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का स्वागत किया और कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उजागर होते भ्रष्टाचार से आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और जिन वायदों और ईमानदार राजनीतिक के कारण वे अरविंद केजरीवाल के साथ एक नई राजनीति की शुरुआत करने चले थे आज उन सब को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है।