October 11, 2026

Delhi News : केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगर लेवल गिरा पत्नी का दावा – 28 को केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा

IMG-20240323-WA0002

नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है।
इससे पहले बुधवार को सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मंगलवार की शाम को जेल में अपने पति से मिलने गई। उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है। वे बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है। लेकिन, आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे।

इसके अलावा सुनीता केजरीवाल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा, “ दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा, लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले। सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए। केंद्र को इससे दिक्कत थी। क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं।

Author

You may have missed