पुलिस कस्टडी में होगी काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी


नई दिल्ली।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को शादी करने के लिए कस्टडी पैरोल की इजाजत मिल गई। सूत्रों के अनुसार दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने 12 मार्च को शादी और अगले दिन उससे संबंधित अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल पर जाने की इजाजत दी है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वाल्सन ने 12 मार्च को दिल्ली एनसीआर में शादी के लिए जठेड़ी को सुबह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच छह घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। जबकि 13 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की कस्टडी पैरोल की इजाजत दी है। द्वारका कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि काला जठेड़ी ने अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर हिरासत पैरोल का अनुरोध किया था। शादी की व्यवस्था जठेड़ी के परिवार के सदस्यों ने की है। शादी के बाद गैंगस्टर जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा एक साथ 13 मार्च को सोनीपत के अपने वैवाहिक घर में प्रवेश करेंगे।
ज्ञात हो कि 37 वर्षीय गैंगस्टर काला जठेड़ी फरवरी 2020 में हरियाणा पुलिस की हिरासत से भाग गया था। 12 राज्यों में छह महीने की तलाश के बाद उसे 2021 गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 7 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे राष्ट्रीय राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ फ दिल्ली में 15 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जबरन वसूली और अन्य जघन्य अपराध शामिल हैं। जठेड़ी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सूबे गुज्जर और विदेश में स्थित भगोड़े अपराधियों से जुड़ा। जठेड़ी के खिलााफ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में जबरन वसूली, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामलों में वांछित था।
ऐसे बनी प्रेम कहानी:
लेडी डॉन अनुराधा 9 साल पहले राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के संपर्क में थी और उसके गैंग को ऑपरेट करती थी। उस समय आनंदपाल, राजस्थान के गैंगस्टर राजू बसोदी के टारगेट पर था। गैंगस्टर आंनदपाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लेडी डॉन अनुराधा, राजू बसोदी के टारगेट पर आ गई। बसोदी से बचने के लिए उसने बलबीर बानूड़ा का हाथ थाम लिया। बलबीर बानूड़ा के पकड़े जाने के बाद अनुराधा लारेंस के संपर्क में आई, जहां उसे काला जठेड़ी मिल गया। अब उसी काला जठेड़ी से वह 12 मार्च को शादी करेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]