पढ़िए ,आज के दिन आपका राशिफल

वैदिक पंचांग

ज्योतिषाचार्य डॉ भूपेन्द्र मिश्र

दिनांक – 15 जुलाई 2022

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)

शक संवत -1944

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु 

मास -श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया शाम 04:39 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – श्रवण शाम 05:31 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – प्रीति रात्रि 12:21 तक तत्पश्चात आयुष्मान्

राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय – 06:06

सूर्यास्त – 19:22

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

आज का राशिफल:

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप रिश्तों में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में एक्टिव रहने से आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा,लेकिन आप जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने से आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन भी स्थापित कर पाएंगे। आपके विचारों से वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके ऊपर कुछ परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी उदारता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ के चक्कर में ज्यादा धन निवेश करने से बचना होगा,लेकिन आपका कोई कार्य अक्समात आपके सिर पर आ सकता है,जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पुरानी योजनाओं को भी बल मिलेगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से मेल मिलाप कर सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपका पसंदीदा कार्य करने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों के लिए जाने जाएंगे,उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। विधार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। परिवार में आपको किसी लड़ाई झगड़े में शामिल होना पड़ सकता है,जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपकी कोई कमी लोगों के सामने आ सकती है, जो उसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आपको धन कमाने के चक्कर में परिवार के सदस्यों की आवश्यकता को भी ध्यान में रखना होगा,जो लोग विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन का कुछ समय पूजा-पाठ आदि में भी लगाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको दूसरों के काम से ध्यान हटाकर अपने काम में लगाना होगा,तभी आपके कार्य पूरे हो पाएंगे। जो लोग अपने घर में कंस्ट्रक्शन कार्य कराना चाहते हैं,उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी प्रगति मिलती दिख रही है,लेकिन आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कहीं अचानक से भी धन लाभ हो सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि को भी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स का साथ मिलने से आप किसी भी कार्य को समय से पहले कर देंगे। आपके काम और व्यवसाय में आपका विकास होगा। आप लोगों की मदद करके अपने यश व कीर्ति में वृद्धि करेंगे,जो लोग मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं,उन्हें कंपनी की पॉलिसियों को अच्छे से समझना होगा,नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके पास कई विकल्प रहेंगे,जिसमें आपको सही को चुनना होगा। आपको लोगों के निजी मामले में ज्यादा घुसने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में ही व्यतीत करेंगे। संतान को करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको व्यापार में कोई भी धन के लेनदेन से संबंधित कार्य के निर्णय को पिताजी व अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही ले तो बेहतर रहेगा। आपकी सफलता का स्तर और लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा,जिसे देखकर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य को करने निकले,तो उसमें आप मीठा खाकर जाएं,तो वह आपके लिए सफल रहेगा। आपको अपने कामों के बीच परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपके काम को आज एक नई पहचान मिलेगी,जिसके बाद ही आपको लाभ मिल पाएगा। यदि आपसे कोई गलती हो,तो उसमें भी आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको ही दोषी समझा जा सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा,लेकिन आपका आज कोई पहले किया गया निवेश आपके लिए परेशानी बन सकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मार्केटिंग संबंधित कामों को ज्यादा महत्व देंगे। घर वालों के सहयोग से आप किसी नए कार्य को शुरू कर सकते हैं,लेकिन यदि आपकी माताजी आपसे नाराज चल रही हैं,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसे रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में  आपका कुछ धन व्यय हो सकता है

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों की कुछ कलात्मक कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रही कलह कोई बड़ा रूप ले सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,आपको किसी मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकारी व सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। जो युवा किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है,लेकिन आप अपने व्यवहार में यदि मधुरता को बनाए रखेंगे,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको किसी अपने परिजन की वजह से कोई नुकसान हो सकता है।

जन्मदिन विशेष:

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष:

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *