दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का द एंड : नोएडा से गुरुग्राम सिर्फ 30 मिनट में, आ रही है ‘मिडनाइट’ एयर टैक्सी!

दिल्ली-NCR के ट्रैफिक से परेशान लोगों के लिए आने वाला समय बेहद अलग हो सकता है। InterGlobe Enterprises और Archer Aviation भारत में Midnight eVTOL Air Taxi शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। चार यात्रियों को ले जाने वाला यह इलेक्ट्रिक विमान बिना रनवे के उड़ान भर सकेगा और शहरों के बीच सफर का समय काफी कम करने का लक्ष्य है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | दिल्ली-NCR की सड़कों पर घंटों रेंगते ट्रैफिक से परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (InterGlobe Enterprises) और अमेरिकी कंपनी आर्चर एविएशन (Archer Aviation) मिलकर भारत में एक क्रांतिकारी हवाई सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इस सेवा के शुरू होने के बाद नोएडा से गुरुग्राम का 2.5 घंटे का थकाऊ और लंबा सफर बेहद आसान हो जाएगा और यात्री महज 30 मिनट में अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे। बता दें कि हवा में उड़ने वाली इस आधुनिक टैक्सी को ‘मिडनाइट’ (Midnight) नाम दिया गया है। यह एक eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) विमान है, जो बिना रनवे के सीधे टेक-ऑफ और लैंड कर सकता है।इस विमान में एक पायलट के अलावा 4 यात्री एक साथ आराम से सफर कर सकते हैं।यह पूरी तरह बिजली से चलती है, इसलिए इससे बिल्कुल धुआं (जीरो एमिशन) नहीं निकलेगा। इसके अलावा, इसके स्पेशल प्रोपेलर डिजाइन की वजह से इसमें पारंपरिक हेलीकॉप्टर जैसा तेज शोर भी नहीं होगा।जिस सफर में सड़क मार्ग से 90 से 120 मिनट या उससे अधिक का समय बर्बाद होता है, उसे यह हवा के रास्ते सिर्फ 27 से 30 मिनट में पूरा कर देगी।

क्या है Midnight Air Taxi?

Midnight एक पायलट संचालित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL aircraft है। इसकी खासियत यह है कि इसे पारंपरिक विमान की तरह लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती।Archer के मुताबिक Midnight में एक पायलट के अलावा चार यात्रियों के बैठने की क्षमता है। कंपनी इसे कम दूरी के शहरी सफर के लिए डिजाइन कर रही है।

कब से शुरू होगी यह सेवा?

भारत में इस क्रांतिकारी परिवहन सेवा को 2026 के अंत तक शुरू करने की पूरी तैयारी है। विमान नियामक DGCA (Directorate General of Civil Aviation) भी भारत में इस अर्बन एयर मोबिलिटी को मंजूरी देने और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर (जैसे वर्टीपोर्ट्स) तैयार करने पर तेजी से काम कर रहा है।शुरुआती चरण में इस सर्विस को दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु जैसे भारी ट्रैफिक वाले महानगरों में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच करीब 200 मिडनाइट विमानों को भारत में संचालित करने का करार हुआ है।

Author