नोएडा पहुंचे प्रमोद तिवारी, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल।

Noida: वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रमोद तिवारी नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के आवास पर पहुंचे, जहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद हुआ। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रमोद तिवारी के नोएडा पहुंचने पर डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए उनके साथ रवाना हुए।

महानगर अध्यक्ष के आवास पर स्थानीय नेताओं से मुलाकात

श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रमोद तिवारी नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मुकेश यादव (अध्यक्ष, नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी),सतेन्द्र शर्मा (कोऑर्डिनेटर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी),लियाकत चौधरी (राष्ट्रीय सचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस),विक्रम चौधरी (उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी),सतीश पांचाल (वरिष्ठ नेता) एवं अरुण प्रधान (वरिष्ठ नेता) इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, महिला विंग, युवा कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में माननीय प्रमोद तिवारी जी के नोएडा आगमन पर आभार जताया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Author