Noida News : लूट की वारदात का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक घायल,दो बदमाश गिरफ्तार

✍🏻योगेश राणा


नोएडा :- आज से ठीक 13 दिन पहले साकीपुर के शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ 2.50 लाख रुपयों की हुई लूट का नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश कर दिया है । बता दें कि इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दो बदमाश गाजियाबाद के रहने वाले हैं और तीसरा गौतमबुद्धनगर का है उनका चौथा साथी पंकज बैसला उर्फ बादशाह अभी भी पुलिस की गिरफत से दूर हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया

एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि आज दिनांक 16.08.2024 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा जैतपुर गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी तभी अचानक 130 मीटर रोड़ से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये जिनको चेकिंग के दौरान रूकने का इशारा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए डेल्टा-1 की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में व दो बदमाशो को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। पकडे़ गये बदमाशो की पहचान 1.हीरा उर्फ छोटे पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बैंक बिहार कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष(घायल) 2.नितिन उर्फ मोगली पुत्र देशपाल निवासी बादशाह नगर, दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 31 वर्ष 3.फरमान पुत्र फिरोज निवासी बैंक बिहार कॉलोनी, खन्नानगर कॉलोनी, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद उम्र लगभग 25 वर्ष के रुप में की गयी है। पुलिस ने दावा किया है कि इन बदमाशों के कब्जे से लूट के 78,000 रूपये नगद, लूट में इस्तेमाल 01 स्पलैंडर मोटरसाइकिल, अभियुक्त हीरा उर्फ छोटे के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस तथा इसके दोनो साथियो नितिन उर्फ मोगली व फरमान उपरोक्त के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01-01 खोखा व 01-01 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान बदमाशो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा आज से करीब 13 दिन पहले साकीपुर शराब के सैल्समैन की रैकी कर बरामद मोटर साइकिल से सेल्समैन से करीब 2,48,600 रूपये लूटे थे जिनमें से आज 78,000 रुपये को इनके कब्जे से नगद बरामद कर लिये गये है। अभियुक्त नितिन उर्फ मोगली द्वारा सैल्समैन की रैकी की गयी थी तथा अभियुक्त हीरा उर्फ छोटे, फरमान व पंकज बैसला उर्फ बादशाह द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.