October 10, 2026

अब डेंगू मच्छर मिलने पर लगेगा दस गुना जुर्माना

0
IMG_20220714_160535

स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार को भेजा प्रस्ताव

 नई दिल्ली:- मानसून से पहले ही दिल्ली में डेंगू के मामले आने शुरू हो गए थे। अब बरसात शुरू होते ही इसकी संभावना को बढ़ता देख अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू करने का फैसला लिया है। इस बाबत विभाग ने दिल्ली सरकार को जुर्माना बढ़ाने के लिए पत्र भी लिख दिया है। अब दिल्ली के घरों में डेंगू का मच्छर पाए जाने पर जुर्माना राशि को दस गुना बढ़ाने की तैयारी कर दी है। 

दिल्ली नगर निगम बैक्वेंट हॉल और रेस्तरां लाइसेंस शुल्क में वृद्धि करने के बाद अब घरों में डेंगू का मच्छर पाए जाने पर जुर्माना राशि दस गुना बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अब तक निगम की ओर से 100 से 500 रुपये का जुर्माना किया जाता है, जिसे बढ़ाकर पांच हजार रुपये किए जाने की योजना है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिल्ली सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed