October 10, 2026

होटल में लगी आग, फायर कर्मियों ने 10 लोगों को बचाया

0
IMG_20220714_142206


नई दिल्ली:- दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक होटल में आग लग गई। घटना तड़के करीब चार बजकर 24 मिनट की बताई जा रही है। इस घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी। सूचना पर पहुँची टीम ने लगभग सुबह 8 बजे तक आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने दूसरी और तीसरी मंजिल से दस लोगों को सुरक्षित निकाला। घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
बचाए गए लोगों की पहचान आदित्य (19), संस्कृति (19), शुभम कुमार (26), प्रदीप (62), बीना देवी (58), श्वेता (31), विहान (3), अर्जुन (21), नितेश (22) और पार्तिक (21) के तौर पर हुई है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed