October 9, 2026

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, आठ घायल

IMG-20240217-WA0009


नई दिल्ली।
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहा कि यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। इसके पास विश्वविद्यालय का दयाल सिंह कॉलेज, लोकप्रिय साईं मंदिर और खान मार्केट भी इसके पास ही है।

Author

You may have missed