October 10, 2026

जखीरा अंडरपास में जलभराव पर सिसौदिया ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

0
IMG_20220626_150356


बरसात में रेलवे लाइन के कचरे से होता है भयंकर जलभराव


नई दिल्ली:- दिल्ली के ज़खीरा अंडरपास में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसौदिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत करवाया तथा इस मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की ताकि समस्याओं को दूर कर मानसून के दौरान यहां होने वाले जलजमाव की समस्या से बचा जा सकें। श्री सिसोदिया ने रेल मंत्री को लिखा कि ज़खीरा अंडरपास पर मानसून के दौरान होने वाला जलजमाव एक गंभीर समस्या है। मानसून के दौरान यहां लोगों को बहुत समस्या होती है और कई बार तो ये लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है।
सिसोदिया ने लिखा कि, इस समस्या को लेकर 20 जून को पीडब्ल्यूडी तथा रेलवे कर अधिकारियों की बैठक हुई तथा रेलवे से डाउनस्ट्रीम पाइप का आकार बढ़ाने, रेलवे द्वारा बिछाई गई पुलिया की डिसिल्टिंग करवाने, रेलवे जमीन की जमीन पर मौजूद कचरे व अतिक्रमण हटाने आदि के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। उन्होंने केन्द्रीय रेलवे मंत्री से इस मामले पर हस्तक्षेप कर इस मामले पर त्वरित करवाई की मांग की ताकि बरसात के दिनों में आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

हल्की बारिश में ही हो जाता है भयंकर जलभराव:


विभाग का कहना है कि यहां मौजूद रेलवे लाइन से गिरने वाले कचरे और रेलवे के नाले की डी-सिल्टिंग न होने के कारण सारा कचरा पानी में बहकर अंडरपास में आ जाता है और यहां मौजूद पम्पों को जाम कर देता है जिस कारण यहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके चलते बारिश में यहां लोगों को जाम व अन्य समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed