October 13, 2026

Delhi : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके दी जानकारी

IMG-20230405-WA0188
  • जनवरी से मार्च 2023 के पहले तीन माह में हर सेकेंड दिया एक नल कनेक्शन
  • 19.43 करोड़ में से 11.66 करोड़ ग्रामीण घरों व 58 करोड़ लोगों को स्‍वच्‍छ पेयजल
  • देश के 60% ग्रामीण घरों में नल से जल
  • प्रधानमंत्री मोदी ने शेखावत के ट्वीट को रि-ट्वीट करके बताया उत्कृष्ट उपलब्धि

नई दिल्ली :- जल जीवन मिशन ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया। अब देश के 19.43 करोड़ में से 11.66 करोड़ (60 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भारत में 1.55 लाख से अधिक गांवों (कुल गांवों की संख्या का 25 प्रतिशत) को अब ‘हर घर जल’ पहुंच रहा है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेखावत के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जल जीवन मिशन की प्रशंसा की और इसे उत्कृष्ट उपलब्धि बताया।

चालू वर्ष में जनवरी से मार्च 2023 तक जल जीवन मिशन के तहत प्रति सेकंड एक नल कनेक्शन प्रदान किया गया है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिसमें वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों के दौरान प्रतिदिन औसत रूप से 86,894 नए नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। दरअसल, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब देश के 19.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.23 करोड़ (16.65 प्रतिशत) परिवारों के पास नल का पानी उपलब्‍ध था। कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हाल के वर्षों में पैदा हुए कई व्यवधानों के बावजूद राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने जल जीवन मिशन को लागू करने के बारे में लगातार प्रयास किए हैं।

5 राज्यों गुजरात, तेलंगाना, गोवा, हरियाणा व पंजाब और 3 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन दीव एवं दादरा नगर हवेली व पुडुचेरी ने शत-प्रतिशत कवरेज हासिल कर ली है। देश अपने सभी ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जितने अमेरिका में लोग, उससे ज्यादा तक पहुंचाया जल


जल जीवन मिशन को लागू करने की गति और उसका पैमाना अभूतपूर्व रहा है। केवल 3 वर्षों में 40 करोड़ से अधिक लोगों के साथ 8.42 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवार (आईएमआईएस स्रोत के अनुसार 4.95 व्यक्ति प्रति ग्रामीण परिवार) कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हुए हैं। यह संख्‍या संयुक्त राज्य अमेरिका की 33.1 करोड़ जनसंख्या से अधिक है और यह ब्राजील की 21 करोड़ व नाइजीरिया की 20 करोड़ जनसंख्या से लगभग दोगुनी है। मेक्सिको की 12.8 करोड़ व जापान की 12.6 करोड़ जनसंख्या से तीन गुना से भी अधिक है।

Author

You may have missed