Ghaziabad : भोजपुरी सिंगर समर सिंह गाजियाबाद में गिरफ्तार

:- आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में चल रहा था फरार

गाजियाबाद :- भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया।

क्या है पूरा मामला

भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे और समर सिंह के बीच में काफी नज़दीकियां थी और दोनों रिलेशनशिप मे तो थे ही दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में भी रह रहे थे। अभी कुछ महीने पहले ही आकांक्षा दुबे ने वैलेंटाइन डे के मौके पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर डालकर समर सिंह और अपने रिलेशन को ऑफीशियली जाहिर किया था। मगर बीते कुछ दिनों से वह समर के व्यवहार के कारण डिप्रेशन में थी। दोनों के रिश्ते में कुछ मनमुटाव चल रहा था। आकांक्षा दुबे को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती।जिसके बाद अब समर सिंह पर आकांक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। आकांक्षा के सुसाइड के बाद से ही समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह फरार थे , और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार वाराणसी पुलिस की तलाश पूरी हुई और समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया गया। जबकि समर सिंह का भाई संजय सिंह अभी भी फरार चल रहा है।

होटल के कमरे में मृत पाई गई थी आकांक्षा दुबे

आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थीं। उन्हें पंखे पर लटके पाया गया था। उनके गले में फांसी का फंदा लगा मिला था। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]