दिल्ली के 18 इलाकों में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी जल बोर्ड ने जारी की लिस्ट


:- मेंटेनेंस कार्य के चलते पानी की सप्लाई पर रोक

नई दिल्ली :- दिल्लीवासियों को सोमवार को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि मेंटेनेंस कार्य के चलते दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में 12 घंटे तक पानी की सप्लाई ठप रहेगी। जल बोर्ड ने ऐसे 18 प्रमुख इलाकों की लिस्ट जारी की है, जहां पूरी तरह से जल आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही कुछ अन्य इलाकों में भी असर पड़ सकता है।

कब और क्यों रुकेगी पानी की सप्लाई?

DJB के अनुसार, द्वारका जल उपचार संयंत्र से निकलने वाली 1000 मिमी व्यास की फीडर लाइन पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसी के कारण सुबह 10 बजे से आगामी 12 घंटे तक यशोभूमि द्वारका, भरथल गांव, धूलसिरस, बामनोली और आस-पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।इसके अलावा रनहोला मोड़ पर 1200 मिमी व्यास वाली द्वारका जल मुख्य लाइन में इंटरकनेक्शन कार्य के कारण अन्य कई इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन 18 इलाकों में पूरी तरह नहीं आएगा पानी

  • 1. उद्योग नगर
  • 2. ज्वाला पुरी आर ब्लॉक
  • 3. पश्चिम विहार
  • 4. चंदर विहार
  • 5. रनहोला बपरोला
  • 6. जय विहार
  • 7. चंचल पार्क
  • 8. विकास नगर
  • 9. उत्तम नगर
  • 10. महारानी एन्क्लेव
  • 11. राम चंद्र एन्क्लेव
  • 12. प्रताप एन्क्लेव
  • 13. शिव विहार
  • 14. राजन विहार
  • 15. हस्तसाल विहार
  • 16. प्रेस एन्क्लेव
  • 17. आनंद विहार
  • 18. आनंद विहार के आस-पास के इलाके

इन इलाकों पर भी पड़ेगा असर

इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है:

  • गुरप्रीत नगर
  • दाल मिल रोड
  • यादव एन्क्लेव
  • रूप विहार
  • महाता एन्क्लेव
  • डिफेंस एन्क्लेव पार्ट-1
  • शिव विहार जेजे कॉलोनी
  • दीप एन्क्लेव
  • गुप्ता एन्क्लेव
  • शक्ति विहार
  • शीशराम पार्क
  • ई-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर
  • इंद्रा पार्क
  • इंद्रा पार्क एक्सटेंशन
  • रामदत्त एन्क्लेव
  • जैन पार्कमटियाला एक्सटेंशन
  • सुखी राम पार्क
  • वन्हे पार्क इन क्षेत्रों के आस-पास के इलाके

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने सुझाव दिए हैं कि पानी भरकर रखें, जरूरत हो तो टैंकर मंगाएं दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे जल संकट से निपटने के लिए पहले से ही पानी भरकर रखें और विवेकपूर्ण तरीके से पानी का उपयोग करें। इसके साथ ही जल बोर्ड की ओर से टैंकर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

पानी का टैंकर कैसे मंगाएं?

यदि किसी को आवश्यकता हो, तो वे दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन 1916 पर कॉल कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त, सेंट्रल कंट्रोल रूम नंबर 27681578 पर भी संपर्क किया जा सकता है।