October 10, 2026

Ghaziabad News : गाजियाबाद में लूट का सामान बेचने वाला गिरफ्तार

InCollage_20241005_204733561

गाजियाबाद :- थाना टीला मोड़ पुलिस ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो लूट और छिनैती का सामान खरीदकर उसे साप्ताहिक बाजार में बेचता था। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी का सामान बेच रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद उर्फ सज्जू, निवासी तुलसी निकेतन, को गिरफ्तार किया।

32 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

साजिद के कब्जे से पुलिस ने 32 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में साजिद ने खुलासा किया कि वह लुटेरों और छिनैती करने वालों से चोरी का सामान खरीदता था और फिर अपनी मजबूरी का हवाला देकर साप्ताहिक बाजार या पार्क में इसे बेचता था।

Author

You may have missed