Azadi ka amrit mahotsav : हाथ मे तिरंगा लेकर मैराथन में दौड़े पुलिसकर्मी
कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ग्रेटर नोएडा:- “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पांच किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में आरक्षी अन्नू कुमार को मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने व अन्य 04 पुलिस कर्मियों को उच्च स्थान प्राप्त करने पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह,ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह, सभी डीसीपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में ये रहे विजेता:
प्रथम स्थान यातायात आरक्षी अन्नू कुमार 19.44 मिनट
द्वितीय स्थान आरक्षी कमांडो मोहन 19.54 मिनट
तृतीय स्थान आरक्षी कमांडो सत्यवीर सिंह 20.05 मिनट
चतुर्थ स्थान मु0आरक्षी संदीप थाना दादरी 20.14 मिनट
पांचवा स्थान आरक्षी सुमित डायल 112 20.54 मिनट



