गालीबाज के बाद सामने आया निर्दयी नेता का वीडियो

दबंग भाजपा नेता ने सब्जी विक्रेता पीट कर किया जख्मी

ग्रेटर नोएडा:- नोएडा के गाली बाज नेता की चर्चा अभी मंद ही पड़ी थी कि बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एक निर्दयी नेता की करतूत का वीडियो वायरल हो चला है। बड़ी बात यह कि इस नेता का भी संबंध सत्ताधारी पार्टी भाजपा से ही है। देखने वाली बात ये होगी कि भाजपा इससे पल्ला झाड़ती है है फिर कुछ और।

दरअसल मामला ग्रेटर नोएडा स्थित कुलेसरा बाजार का है। जहां एक सब्जी विक्रेता ने भाजपा नेता पवन त्यागी पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एक वायरल वीडियो में घायल सब्जी विक्रेता पवन पर अवैध हफ्ता वसूली का आरोप भी लगा रहा है। उसका कहना है कि घायल अवस्था में पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की और न ही पवन के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पीड़ित का कहना है कि कुलेसरा मे अवैध बाजार लगवाकर पवन त्यागी उगाही करता है जो पैसा नही देता उसको लाठी डंडों से बुरी तरह पीटता है। इस अवैध उगाही के लिए पवन त्यागी ने एक दर्जन अपराधी रखे हुए हैं । थाना इकोटैक थर्ड व पुलिस चौकी कुलेशरा का संरक्षण पवन त्यागी को प्राप्त है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा के साथ पवन त्यागी की फाइल फोटो

फिलहाल श्रीकांत की तरह पवन के भी सोशल मीडिया पर बीजेपी के की बड़े नेताओं संग फ़ोटो देखे जा सकते हैं। पवन त्यागी अपने आप को भाजपा का सह मीडिया प्रभारी भी बताता है। जबकि पूर्व में भी उस के मामले दर्ज हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *