मां ने डांटकर पढ़ाई के लिए बोला , तो छात्रा ने लगा ली फांसी


ग्रेटर नोएडा।

दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव के पास डिफेंस मेगा सिटी कॉलोनी में इंटरमीडिएट की छात्रा को माता द्वारा पढ़ाई के लिए डांट दिया। डांटने को लेकर नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस ने बताया कि महावड गांव के पास डिफेंस मेगा सिटी कॉलोनी बसी है। कॉलोनी में अन्य जनपद से आकर एक परिवार रहता है। मंगलवार की शाम को इंटरमीडिएट की छात्रा को उनकी माता लक्ष्मी देवी ने पढ़ाई को लेकर डांट लगा दी। डांट लगने से नाराज छात्रा अपने कमरे में चली गई और शांत होकर बैठ गई। रात्रि में छात्रा ने पंखे पर फंदा लगाकर लगा लिया। जब सुबह के समय परिजनों ने देखा की छात्रा का कमरा नहीं खुला है। तो विंडो से देखा कि छात्रा पंखे पर लटकी है। शोर मचा दिया शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतार लिया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]