ग्रेटर नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल का शॉफ्ट लांच, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया आश्वासन


ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा में प्लॉट नंबर एनएच-14, ब्लॉक सी गामा 1 पर सोमवार को फेलिक्स हॉस्पिटल का शॉफ्ट लांच आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने पूजा अर्चना कर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि फेलिक्स हॉस्पिटल ने हाल ही में चौहान संजीवनी अस्पताल का टेकओवर किया है और इसे नए रूप में लॉन्च किया है।

फेलिक्स हॉस्पिटल ने स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार किया है। इस उन्नत अस्पताल में AI-सक्षम कैथ लैब, 3 टेसला MRI, 128 स्लाइस CT मशीन, मॉडुलर OT, ICU जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

फेलिक्स हॉस्पिटल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 800 बेड्स लाने का लक्ष्य रखा है। अस्पताल ने नोएडा के विभिन्न सेक्टर्स और ग्रेटर नोएडा में अस्पताल, पॉलीक्लीनिक और मेडिकल रूम स्थापित किए हैं, ताकि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। इनमें सेक्टर 137, सेक्टर 135, सेक्टर 100, सेक्टर 143, सेक्टर 150, सेक्टर 144, सेक्टर 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा

फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि नए अस्पताल के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही, चौहान संजीवनी अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं जैसे हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]