ग्रेटर नोएडा : 15 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या, मुख्य आरोपी प्रीत नागर गिरफ्तार

Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा के चर्चित वेदपुरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 साल पुरानी रंजिश में हुई दीपक नागर की हत्या के मुख्य आरोपी और ₹25 हजार के इनामी बदमाश प्रीत नागर को इकोटेक-3 पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है।

न्यूज़ डायरी टुडे, ग्रेटर नोएडा।

Greater Noida: नोएडा कमिश्नरेट की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वेदपुरा गांव में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ₹25,000 के इनामी बदमाश प्रीत नागर को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (पिस्टल), अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बता दें कि थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम रविवार, 31 मई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुख्य आरोपी प्रीत नागर (पुत्र कल्लू उर्फ कालू) और उसके सहयोगी दीपक उर्फ क्रिश नागर (पुत्र जगत नागर) के रूप में हुई है और अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामदगिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब अभियुक्तों की तलाशी ली और उनकी निशानदेही पर छापेमारी की तो वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर- UP20BC9184) तथा सहयोगी दीपक उर्फ क्रिश से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस एवं मुख्य आरोपी प्रीत नागर: घटना में इस्तेमाल 01 पिस्टल (.32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद किये‌।

15 साल पुरानी रंजिश और बदले की कहानी?

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रीत नागर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि साल 2011 में उसके पिता कल्लू उर्फ कालू की हत्या कर दी गई थी। उस हत्या के मामले में कोर्ट से मृतक दीपक नागर के पिता बरी हो गए थे। पिता की मौत का बदला लेने के लिए प्रीत नागर पिछले कई सालों से मौके की तलाश में था। इसी बदले की भावना (प्रतिशोध) में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम वेदपुरा में दीपक नागर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी और थाना इकोटेक-3 पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 06 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी प्रीत नागर वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज इस मुख्य शूटर और उसके एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिली सफलता : फरार चल रहे मुख्य शूटर प्रीत नागर और साथी दीपक को इकोटेक-3 पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम वेदपुरा में हुए दीपक नागर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त, जिस पर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ₹25,000 का इनाम घोषित था, उसे उसके एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।हमारी मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम लगातार इस घटना के बाद से ही इन अपराधियों को ट्रैक कर रही थी। आज सटीक सूचना के आधार पर खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से मुख्य अभियुक्त प्रीत नागर और उसके साथी दीपक उर्फ क्रिश नागर को घेराबंदी करके पकड़ा गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई .32 बोर की एक पिस्टल, कारतूस, एक अवैध तमंचा और वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (UP20BC9184) भी बरामद की गई है।गहन पूछताछ में अभियुक्त प्रीत नागर ने स्वीकार किया है कि साल 2011 में उसके पिता की हत्या हुई थी, जिसके मुकदमे से मृतक दीपक नागर के पिता बरी हो गए थे। इसी पुरानी रंजिश और प्रतिशोध की भावना के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।इस मामले में 06 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आज इन दो मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही इस केस से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं को पूरा कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”