उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब मे दी गई वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि

  • रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी हो चुके थे सम्मानित

लखनऊ :- यूपी के सीनियर जर्नलिस्ट कमाल खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया था । कमाल खान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कमाल खान के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की योगी ने कहा कि पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है. कमाल खान चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे।

कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था। इसके अलावा उन्हें भारत के राष्ट्रपति से गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड भी मिल चुका था।

इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा

वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के लिए आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि देते हुए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि कमाल हम सब पत्रकारों से जुदा था। उससे हमें सीखना चाहिये थे, जैसे उसकी विनम्रता | उसे जो कहना होता था वो अपनी बात बड़े सहज़ ठंग से कहता है | उसका आखरी विश्लेषण देखियेगा, जिसमें उसने सभी पार्टियों में हो रही दलबदल पर बताया था | उसका विश्लेषण निष्पक्ष, सौम्य और सटीक था | हम कमाल को असली श्रद्धांजलि, उसकी सौम्यता और विनम्रता को अपने अंदर सम्मलित कर ही दे सकते है |
के विक्रम राव ने कहा कि एक संदेश दे गया कमाल । जिस पर हमें विचार करना होगा | कमाल ने अपने आँखें दान कर दीं, जिससे दो दृष्टिहीन को दुनिया देखने को मिल रहीं है |

नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज़पेपर एम्पलाइज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
शिवगोपाल मिश्रा ने कहा


नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज़पेपर एम्पलाइज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
शिवगोपाल मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कमाल खान
जब भी रेलवे की कोई स्टोरी करते थे तो मुझसे पूछा करते थे | मुझे याद है एक बार रायबरेली कोच फैक्ट्री के विषय में स्टोरी पर उन्होंने मुझेसे चर्चा की थी और मेरे कहने पर उन्होंने उस स्टोरी में दोनों पक्षो का मत रखा।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे


यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में स्वर्गीय कमाल खान के श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी , प्रदेश महामंत्री प्रेम कांत तिवारी , लखनऊ मंडल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिवशरण सिंह , लखनऊ मंडल के महामंत्री के विश्वदेव राव , यूपी प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव इफ्तिदा भट्टी ,शिव विजय सिंह,प्रदीप उपाध्याय, महिमा तिवारी, अशोक नवरत्न, इश्तियाक अहमद ,अब्दुल वहीद ,जुबेर खान ,आरिफ मुकीम, अभिषेक मिश्र, विजय मिश्र ,शाश्वत तिवारी,, राजीव बाजपेई आदि पत्रकार गण ने पुष्प अर्पित किए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *