गौतम बुध नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया सरदार पटेल और राजा भैया का जन्म दिवस

नोएडा। जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी ने और रविवार को भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया यह कार्यक्रम जन लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश चौहान के नेतृत्व में मनाया गया जिस मैं भारी संख्या मैं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शहर वासियों मौजूद रहे

इस मौके पर मनोनीत किए गए

सोनू रावल को जिला उपाध्यक्ष, अभिजीत सिंगर को छात्र संघ अध्यक्ष, राजन तोमर को जिला सचिव, करण सोलंकी को कार्यकारिणी सदस्य व राम अनुज तिवारी को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल (लोह पुरुष)

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। सरदार पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजार भारत के पहले गृहमंत्री थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।

रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भैया )

राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर 1969 को कुंडा, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश इनमें हुआ था। राजा भैया घुड़सवारी और निशानेबाजी के शौकीन लखनऊ विश्वविद्यालय से मिलिट्री साइंस और भारतीय मध्यकालीन इतिहास में स्नातक हैं। राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वे साइकिल चलाने से लेकर हवाई जहाज उड़ाने तक का कारनामा करते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया का विवाह बस्ती रियासत की राजकुमारी भान्वी देवी से हुआ।

राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1993 में, जब वह केवल 26 वर्ष के थे, तब उन्होंने विधायक के रूप में चुनाव लड़ा और स्वतंत्र रूप से जीता।
• वर्ष 1993 में, कल्याण सिंह की अगुवाई में वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
• वर्ष 1997 से 1999 तक, वह कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री रहे।
• वर्ष 1999 से 2000 तक, वह खेल और युवा मामले के भी मंत्री रहे।
• वर्ष 2004 से 2007 तक और वर्ष 2012 से 2017 तक वह खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे।
• वर्ष 2012 में जेल से रिहा होने के बाद, वह अखिलेश यादव  सरकार के तहत जेल मंत्री बने।
• वर्ष 1993 से लगातार वह स्वतंत्र रूप से कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में जीत दर्ज कर रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *