किसान से एक लाख की लूट करने वाले दो बदमाशों को दनकौर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

नोएडा। किसान से 1 लाख की लूट करने के मामले में रविवार को थाना दनकौर पुलिस व बदमाशों के बीच दनकौर बाईपास पर मुठभेड़ हुई,जिसमें बदमाश सुमित पुत्र योगेश चौहान निवासी छिड़ावली थाना हरदुआगंज अलीगढ़ को घायल अवस्था व दीपक पुत्र सुनील चौहान निवासी माचुआ अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दीपक पुत्र जयपाल सिंह निवासी ठसराना थाना दनकौर व जितेन्द्र पुत्र राकेश सोलंकी निवासी दस्तूरा थाना ककोड बुलंदशहर को दनकौर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बदमाशों से लूट के 58,550 रुपए, 02 तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 27 अक्टूबर को दनकौर से बैंक से निकलने के पश्चात सोहनपाल नामक किसान से बैंक से निकाले गए एक लाख रुपए लूट लिए थे। आरोपियों द्वारा वादी का बैंक से ही पीछा कर आगे चपरगढ़ कट से पहले लूट की गयी थी। घायल बदमाश सुमित पर पूर्व से भी लूट व अन्य धाराओं के अभियोग पंजीकृत है, जो कि पूर्व में भी जेल जा चुका है। खबर लिखे जाने तक अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *