नोएडा की 3 सड़कों को किया जाएगा सिग्नल फ्री, नोएडा वासियों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत


नोएडा :- तीन सडक़ों को सिग्नल फ्री बनाने का काम नोएडा अथॉरिटी की ट्रैफिक सेल ने अक्टूबर 2021 में शुरू करवाया था। अब इसमें एक सडक़ पर सिग्नल फ्री कराने का काम ट्रैफिक सेल को 30 जून तक पूरा करना है। ट्रैफिक सेल की तैयारी मास्टर प्लान 1 रोड को लेकर है। लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। डीएससी और सेक्टर 71 चौराहे से सेक्टर 62 मॉडल टाउन के बीच सडक़ पर भी काम चल रहा है। कौन सी सडक़ पर 30 जून तक सिग्नल फ्री के लिए तैयार होगी। यह अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी की समीक्षा बैठक में सामने आएगा। सीईओ ऋतु महेश्वरी की यह समीक्षा 20 जून के बाद प्रस्तावित है।

ऋतु महेश्वरी ने बताया


    नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि तीनों सडक़ों पर काम चल रहे हैं। कितना काम हो चुका है इसको लेकर रिपोर्ट भी ली गई है।

अब आगे सिग्नल फ्री करने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगा। बात अगर तीनों सडक़ों के सिग्नल फ्री किए जाने के प्रॉजेक्ट की करें तो 9 करोड़ 55 लाख रुपये अभी तक खर्च हो गए है।

नोएडा की कौन की सड़कों को किया जाएगा सिग्नल फ्री

नोएडा में 3 सड़को को सिग्नल फ्री किया जाना है जिन में

  1. रोड नंबर 1 रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12 22

2. रोड नंबर 6 सेक्टर 71 से 62 मॉडल टाउन गोल चक्कर

3. डीएससी रोड

मास्टर प्लान रोड 1 पर रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर 12-22 के चौराहे तक करीब 6 करोड़ रुपये है। इसी तरह रोड नंबर 6 सेक्टर जो की 71 से 62 मॉडल टाउन गोल चक्कर के बीच की सडक़ को सिग्नल फ्री बनाने के लिए 1.60 करोड़, डीएससी रोड पर 1.95 करोड़ रुपये अनुमानित है। सिग्नल फ्री हो जाने के बाद शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *