President Election 2022 : एक डिनर ने उड़ा दी विपक्ष की नींद

:- राष्ट्रपति चुनाव पर राजा भैया,राजभर और शिवपाल के बयान से भाजपा खेमे में खुशी


लखनऊ/दिल्ली :- उत्तरप्रदेश के सियासी पटल पर एक डिनर पार्टी के बाद कुछ नेताओं के बयान क्या सामने आए,लखनऊ से दिल्ली तक राजनैतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा तेज हो गईं। एनडीए द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लगातार मिल रहे समर्थन से यूपीए खेमे में खलबली लाजमी है।
अब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुभासपा, जनसत्ता दल, प्रसपा और बसपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर , जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के ऐलान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो चला है।

ये करेंगे 12 जुलाई को फैसला:
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे और राष्ट्रीय महासचिव अरून राजभर ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा था, “सुभासपा की 12 जुलाई को विधायकों की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद चुनाव में समर्थन को लेकर घोषणा की होगी।” उन्होंने कहा था , “हमारी पार्टी का सपा के साथ गठबंधन है, इसलिए हम पहले अखिलेश यादव के निमंत्रण का इंतजार करेंगे। अगर उनके ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो हम 12 जुलाई को फैसला करेंगे।”

डिनर के बाद क्या कहा ओपी राजभर ने


जबकि लखनऊ के डिनर के बाद ओपी राजभर ने कहा, “राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने खुद फोन करके उन्हें मिलने के लिए कहा था। उन्होंने मुलाकात के दौरान हमसे समर्थन मांगा है। अब हम अपने विधायकों और नेताओं से बात कर इसपर फैसला लेंगे।”

क्या बोले राजा भैया:


डिनर के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह द्रौपदी मुर्मू के साथ है। भाजपा की नीतियों और नीयत से वो पूर्ण रूप से प्रभावित है। इसीलिए वो एनडीए के समर्थन में हैं।

शिवपाल ने भी किया इशारा:


डिनर के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे इस विषय मे अपने दल के नेताओं से विमर्श कर ही किसी निष्कर्ष पर जाएंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *