October 10, 2026

एम्स के इमरजेंसी वार्ड में आग से हड़कंप

IMG-20230807-WA0002

नई दिल्ली।


दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को अचानक आग लग गई। दिल्ली के एम्स में आग की यह घटना 11 बजकर 55 मिनट की है। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी। आग लगने की सूचना फैलते ही मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों को तत्काल सुरक्षित आग वाले वार्ड से बाहर निकाल लिया। अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी मंजिल की मुख्य इमारत और पुरानी राज कुमारी ओपीडी बिल्डिंग में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया।
बता दें कि चार साल पहले भी दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में अगस्त 2019 में भी आग लगी थी।

Author

You may have missed