October 10, 2026

छात्रों के विवाद में कॉलेज में चली दनादन गोलियां

InCollage_20230807_182641391

अलीगढ़ :- अलीगढ में इंटर कॉलेज के छात्रों में वर्चस्व को लेकर सोमवार को जमकर विवाद हुआ। दोनों गुटों ने आमने-सामने आकर कई राउंड गोली चलाई। मारपीट में कई छात्र घायल हुए है। एक गुट के समर्थन में कॉलेज के कुछ कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

किया है पूरी घटना
मामला विजयगढ़ थाना इलाके के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज का है। यहां दो गुटों के विवाद में कॉलेज जंग का मैदान बन गया। आपना वर्चस्व कायम करने के लिए छात्रों ने जमकर ताबड़तोड़, फायरिंग और मार-पिटाई की। सरेआम छात्र हाथों में तमंचा लहराते हुए नजर आए। वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में कालेज प्रांगण में एक घंटे जमकर घमासान हुआ। इस घटना में एक दिव्यांग छात्र सहित कई छात्र-छात्राओं को चोट आई है।
फायरिंग के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद कई छात्रों को लिया हिरासत में लिया गया। बता दें कि छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ भी की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि छात्रों के विवाद को आगे बढ़ाने में कॉलेज का एक कर्मचारी भी शामिल है। छात्र छात्राओं ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Author

You may have missed