A grand temple will be built instead of the building of corruption : भ्रष्टाचार की इमारत की जगह भव्य मंदिर बनाया जाएगा


नोएडा:- सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए ने बड़ी बात की है। आरडब्ल्यूए ने ऐलान करते हुए बताया कि सुपरटेक ट्विन टावर के स्थानों पर अब भव्य मंदिर और बच्चों की खेलकूद के लिए विशाल पार्क बनाया जाएगा। इसको लेकर बीते दिनों सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के कुछ पदाधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। जिसमें इस मुद्दे पर सहमति बनाई गई। बताया जाता है कि बहुत ही जल्द यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिसमें देवी देवताओं की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। यहां पर भगवान श्रीराम और भोलेनाथ की भी प्रतिमा लगाई जाएगी।
       मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उदय भान सिंह तेवतिया का कहना है कि ध्वस्तीकरण के बाद अब ट्विन टावर वाले स्थान का सही इस्तेमाल किया जाएगा। यहां सबसे पहले भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जाएगा। साथ ही एक हराभरा पार्क भी बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण सोसायटी के लोगों की मदद से होगा। मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर बहुत ही जल्द बैठक होगी।

यहां हम आपकों बता दें कि सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट का अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। अभी मालिकाना हक बिल्डर का है। अगर बिल्डर किसी तरह का निर्माण करेगा तो उसके लिए 2 तिहाई सोसायटी के लोगों की सहमति अनिवार्य होगी। जबकि, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि सोसायटी वाले उनका समर्थन कर रहे हैं। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लडऩे को भी तैयार हैं। यहां मंदिर और पार्क बनाया जाएगा। ट्विन टावर 75 हजार वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल में था।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]