October 10, 2026

अस्पताल के चेंजिंग रूम में छिपाया था मोबाइल फोन, बजते ही मचा हड़कंप, कर्मचारी गिरफ्तार

Screenshot_20241221_202456_Google

नई दिल्ली।

दिल्ली के द्वारका जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में एक गुमनाम मोबाइल फोन मिला। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक कॉल आने से मोबाइल फोन बजते हुए सुनी। इसके बाद अस्पताल चेंजिग रूम में मौजूद महिलाओं के बीच हड़कंप मच गया।
इस घटना के बाद पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं महिलाओं के चेंजिंग रूम में इस मोबाइल के जरिए आरोपी ने वीडिया क्लिप तो नहीं बनाई?
हालांकि, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी चेंजिंग रूम का वीडियो बनाने में सफल नहीं हो पाया था। फिलहाल, पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Author

You may have missed