October 10, 2026

‘आप’ के लिए एक और टेंशन

Screenshot_20241221_205222_Google


दिल्ली के बस मार्शलों ने केजरीवाल के विरुद्ध घोषित किया प्रत्याशी

नई दिल्ली।


दिल्ली की राजनीति में हलचल मचाते हुए जनहित दल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली सरकार के पांच पूर्व बस मार्शलों को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कि पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उम्मीदवारों की सूची: जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान जोशी ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची का अनावरण किया। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि बस मार्शल और सिविल डिफेंस के कर्मचारी वर्षों से उपेक्षित हैं और उनकी समस्याओं को सही मायने में अब विधानसभा में उठाने की आवश्यकता है।
बता दें कि दिल्ली के बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मचारियों का मुद्दा इस बार चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बन सकता है। सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इन समुदायों के नेताओं ने अपने साथ हुई अन्याय की चर्चा करते हुए सरकार को चुनौती देने का आह्वान किया है।

घोषित उम्मीदवारों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं।–

ध्यानमो देवी (पूर्व बस मार्शल) – जरेला विधानसभा
प्रवीण कुमार (पूर्व बस मार्शल) – मुंडका विधानसभा
ललित मीना (पूर्व बस मार्शल) – मुस्तफाबाद विधानसभा
राकेश त्यागी श्रीवास्तव – तिमारपुर विधानसभा
आदित्य राय (पूर्व बस मार्शल) – नई दिल्ली विधानसभा
अनिल कुमार (पूर्व बस मार्शल) – बुराड़ी विधानसभा

Author

You may have missed