October 10, 2026

AAP MLA told Kejriwal ‘Vijay Dinanath Chauhan’ laughed a lot : आप विधायक के केजरीवाल को बताया ‘विजय दीनानाथ चौहान’ खूब लगे ठहाके

IMG_20220826_172921

नई दिल्ली:- शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कथित शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड को लेकर आप विधायकों ने भाजपा पर खूब जबानी तीर चलाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद ने अरविंद केजरीवाल की तुलना अग्निपथ फिल्म में अमिताभ बच्चन के मशहूर किरदार विजय दीनानाथ चौहान से करते हुए उन्हें यही नाम दे डाला। इसके बाद विधानसभा में खूब ठहाके लगे। 

अपने सम्भाषण के दौरान आप विधायक रितुराज ने कहा, ”ये सारा नुरा-कुश्ती पप्पू और गब्बू के बीच चाहते हैं, ताकि लड़ाई लड़ना और जीतना बहुत आसान रहे। जब से बीच में विजय दीनानाथ चौहान आया है, तब वो टकटकी लगाए हुए हैं कि कैसे फसाया जाए। और यह विजय दीनानाथ चौहान दीवार कूदकर आ जाता है कि बीच में भइया हम हैं… जैसे खेल में होता है ना वॉकओवर। पप्पू और गप्पू में जब भी लड़ाई होगी तो गप्पू बड़े-बड़े गप मारकर लड़ाई जीत जाएंगे, असली डर तो विजय दीनानाथ चौहान से है।”

विधायक ने आगे कहा, ”दिल्ली में एक चोर होता था रामलाल या श्यामलाल, वह केवल साइकिल चोरी करता था। दिल्ली में कहीं चोरी होती तो रामलाल को पुलिस पकड़कर ले आती थी। ऐसे दिल्ली में एक चोर सिर्फ भैंस चोरी करता था। ऐसे बंटी चोर कुत्ता चोरी करता था। इसी तरह हिन्दुस्तान में जितने भी राज्य हैं, किसी विधायक को यदि मैसेज आता है कि इतने करोड़ ले लो, तो सबको पता है कि एक ही पार्टी ऐसा करती है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस चलाती है।”  

Author

You may have missed