दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के स्कूलों में बम की धमकी


अहमदाबाद।
गुजरात में कल तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी बीच अहमदाबाद के अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों के स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। धमकी भरे मेल की पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमकी रूसी मेल आईडी से दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के स्कूलों में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं हैं। कई स्कूलों में तलाशी पूरी हो चुकी है। पुलिस अलर्ट मोड पर काम कर रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]