अलर्ट : दिल्ली में आज पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, जानिए किन इलाकों में रहेगी पानी की सप्लाई बाधित

:- यमुना में जलस्तर हुआ कम

:- दिल्ली के कई इलाकों में बाधित रह सकती है जलापूर्ति

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के बीच आज आम जनमानस को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जिस कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसी को देखते हुए सरकार द्वारा गर्मी में पानी की सप्लाई को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

क्या है दिल्ली में पानी सप्लाई बाधित होने का कारण

यदि सरकारों विशेषज्ञों की माने तो दिल्ली में पानी की सप्लाई बाधित होने का सबसे मुख्य कारण यमुना का घटता जलस्तर है या हम आपको बता दें कि वजीराबाद में यमुना का जलस्तर कम होने से दिल्ली जल बोर्ड के तीन जल शोधन संयंत्रों (चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला) से पानी की आपूर्ति कम हो गई है।

इसी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जलापूर्ति बाधित होने पर क्या है दिल्ली जल बोर्ड का कहना

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा से जमुना में कम पानी छोड़ा जा रहा है इसी वजह से वजीराबाद में जलस्तर लगातार घट रहा है जल बोर्ड के मुताबिक वजीराबाद में यमुना का सामान्य जलस्तर 674.50 फिट होना चाहिए। जबकि वर्तमान स्थिति में जलस्तर घटकर 671.80 फिट हो गया है। इसी वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति कुछ कम रहेगी।

इन इलाकों को झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत

यमुना के घटते जलस्तर के कारण शुक्रवार से सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), ओल्ड राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुर, तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, माडल टाउन, पंजाबी बाग, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, दिल्ली छावनी के कई इलाकों सहित कई जगहों पर पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *