ग्रोसरी चैन ई स्टोर इंडिया कंपनी ने रिटेल शॉप के बाद अब रियल एस्टेट में किया प्रवेश, जय भारत मॉल के नाम से देशभर में बनेंगे मॉल

:- ग्रोसरी चैन ई स्टोर इंडिया ने देश में खोलें लगभग 700 रिटेल शॉप

:- देशभर में जय भारत मॉल के नाम से लगभग 50 मॉल खोलने का रखा लक्ष्य

:- अब कंपनी ने किया रियल एस्टेट में प्रवेश

नोएडा। ग्रोसरी के क्षेत्र में अग्रणी रिटेल कंपनियों में शुमार ई स्टोर इंडिया अब विस्तारीकरण योजना के तहत ग्रेटर नोएडा में जय भारत माल का शुभारंभ करने जा रही है। यह जानकारी स्टोर इंडिया कंपनी के निदेशक मुकेश त्यागी ने दी है

ग्रॉसरी चैन के बाद रियल एस्टेट में हाथ अजमा आएगी कंपनी

model of jai Bharat mall


सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग परिसर के नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की जय भारत मॉल का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है तथा शीघ्र इसे चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया की ग्रेटर नोएडा स्थित जय भारत उनका पहला मॉल है तथा शीघ्र ही पूरे देश में इस तरह के 50 से अधिक मॉल बनाई जाएंगे। इन सभी को सेंट्रलाइज्ड मार्केट प्लेस की तरह तैयार किया गया। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि जय भारत मॉल में ग्रोसरी से लेकर सुई तक रोजमर्रा की जरूरत का सभी सम्मान उपलब्ध रहेगा। कंपनी का प्रयास है कि लोगों को एक ही छत के नीचे सारा सामान उपलब्ध कराया जाए। जिसके लिए कंपनी निरंतर प्रयासरत है। ई – स्टोर इंडिया के पूरे देश में करीब 700 रिटेल शॉप है जहां पर राशन ग्रॉसरी से संबंधित सभी तरह के आइटम उचित मूल्य पर बिक्री होते हैं।

ई स्टोर इंडिया कंपनी के चेयरमैन मुकेश त्यागी ने बताया

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश त्यागी ने बताया की कंपनी की स्थापना 2014 में हुई थी। नोएडा के सेक्टर 116 में भी कंपनी ने 5 वर्ष पूर्व स्टोर खोला था। इन स्टोर में हर आइटम की खरीद पर चार फीस दी छूट दी जाती है तथा कुछ आइटम में इससे भी अधिक का डिस्काउंट दिया जाता है। कंपनी रियल एस्टेट के व्यापार में प्रवेश कर रही है इसके तहत ग्रेटर नोएडा में पहला जय भारत मॉल शुरू किया जा रहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *