October 13, 2026

किशोरी की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल का आरोप

Screenshot_20240730_222826_Google


नोएडा।

थाना ईकोटेक-तीन में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर पर एक युवक आया। घर में उनकी बेटी अकेली थी। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी कुछ अश्लील फोटो खींच ली। उस फोटो के आधार पर अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि डेरिन गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी से प्रियांशु नामक युवक की बातचीत हो रही थी। एक दिन जब उसके घर पर कोई नहीं था तो प्रियांशु उसके घर आया, तथा उसने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। इसी बीच उसने कुछ अश्लील फोटो भी खींच ली। उस फोटो के आधार पर आरोपी उसकी बेटी को आए दिन धमकी देता है, तथा उसके साथ अपनी मनमर्जी करने की बात करता है। जब पीड़ित की बेटी उसकी बात नहीं मानती तो वह उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

You may have missed