October 9, 2026

Noida News : नोएडा में डेटिंग ऐप से हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार।

1002357977

:- डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप बिछाकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश; 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी और कैश बरामद

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से कार्यवाही करते हुए 02 अप्रैल 2026 को गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुशांक सिंह पुत्र रामस्वरूप,प्रदीप पुत्र लालचंद,रोहित कुमार पुत्र मुक्तिनाथ,वासु पुत्र विकास कुमार रूप में हुई है और पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है,जिसमें शामिल है 01 डायमंड सॉलिटेयर नग,01 सोने की चैन,14,530 रुपये की नकदी बरामद की गई।

अपराध करने का तरीका!

यह अपराधी बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे और यह लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर किराए पर कमरा लेते थे ताकि इनकी असली पहचान छिपी रहे और डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ये भोले-भाले लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के कमरे पर बुलाते थे और जैसे ही पीड़ित बताए पते पर पहुँचता, ये लोग उसे आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर उसकी फोटो और वीडियो बना लेते थे और फोटो/वीडियो को परिवार को भेजने या सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ये लोग पीड़ित से मोटी रकम वसूलते थे और उसके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात भी छीन लेते थे।

एडीसीपी नोएडा ने क्या कुछ बताया

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो डेटिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर लोगों को ब्लैकमेल करता था। ये अभियुक्त संगठित रूप से काम करते थे और फर्जी आईडी व चोरी के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पीड़ितों को डरा-धमकाकर उनसे जबरन वसूली और छिनैती करते थे। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और इनके अन्य साथियों व पिछले आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।”

Author

You may have missed