October 10, 2026

प्राधिकरण की टीम पर हमला

Screenshot_20241213_114712_Google


बदौली गांव में अवैध निर्माण ध्वस्त करने गई थी, खसरा 191 पर प्लाटिंग हो रही थी


नोएडा,


नोएडा के बदौली गांव में अवैध निर्माण हटाने की गई प्राधिकरण की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। जेसीबी पर पत्थर चलाकर उसके शीशे तोड़ने की भी कोशिश की गई। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर प्राधिकरण की टीम किसी तरह से वहां से निकली। हालांकि इस दौरान प्राधिकरण ने काफी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया था। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-154 ग्राम बदौली में खसरा नंबर 191 है।

ये जमीन करीब 8 हजार वर्गमीटर की है। यह जमीन प्राधिकरण की अधिग्रहीत और कब्जा प्राप्त जमीन है। इस जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। जमीन के चारों ओर बाउंडरी वाल की जा चुकी थी। साथ ही यहां पक्का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण को जानकारी मिली। नोटिस जारी किया गया। लेकिन अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया। ऐसे में प्राधिकरण के करीब 50 कर्मचारी जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने लगे। इस दौरान सदरपुर गांव के सुरेंद्र प्रधान, आशीष चौहान, 25-30 लोगों को लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी को रोक दिया। साथ ही कर्मचारियों और पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर बात करने लगे। रोकने पर जमीन पर पड़े पत्थर उठा लिए मारने का प्रयास किया। इसके बाद दूर से पत्थर चला दिए। जेसीबी का शीश तोड़ने का प्रयास करते हुए टीम पत्थर चला दिए। टीम ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। प्राधिकरण ने आशीष चौहान, सुरेंद्र प्रधान, विमल त्यागी , कन्हैया जाटव समेत करीब

15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक शिकायत थाना नॉलेज को दी गई है।पुलिस पीआरओ ने कहा कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बदौली में प्राधिकरण की टीम अपने कार्य से गई थी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम और किसान नेताओं के बीच में कहासुनी हुई थी। पुलिस कर्मियों के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है । शांति व्यवस्था स्थापित है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

You may have missed