ऑनलाइन कार बुक की फिर तमंचे के बल पर लूटी


गाजियाबाद,


गाजियाबाद में मोदीनगर-हापुड मार्ग पर मछरी कट के पास देर रात बारह बजे के आसपास बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली। लूट का विरोध करने पर चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के इन्द्रिरापुरम निवासी अर्जुन कुमार कैब चलाकर परिवार का लालन पालन करते हैं। बताया जा रहा है

कि रात को मोदीनगर से उनके पास ऑनलाइन बरेली जाने के लिए बुकिंग आई। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां से कार में चार युवक बैठे और बरेली जाने की बात कही। चालक कार लेकर मोदीनगर हापुड मार्ग से जाने लगा। जब वह गांव मछरी कट के सामने पहुंचे तो कार में सवार युवकों ने कहा कि मछरी कट से हमे अपने एक साथी और लेना है।

इसके बाद वह मछरी कट की और कार ले गए। थोड़ी दूर जाने पर युवकों ने चालक को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक से नकदी व कार लूट ली। लूट करने के बाद वह चालक के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह चालक बंधक मुक्त होकर भोजपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]