Bharat Ratna : नियम के अनुसार 1 साल में तीन लोगों को मिल सकता है भारत रत्न !

:- सरकार ने फिर 1 साल में पांच लोगों को कैसे दिया ये सम्मान

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। जिसके साथ ही एक सवाल सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पूछा जा रहा है कि नियमानुसार 1 साल में ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को भारत रत्न दिया जा सकता है। फिर कैसे इस साल पांच लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया गया। यहां हम आपको बता दे की इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। इन सबको मिलाकर इस साल 2024 में पांच लोगों को भारत रत्न मिला है। वहीं 2023 में किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था।

इस नियम के तहत दिए गए एक साल मे पांच भारत रत्न

दरअसल साल 2023 में भारत रत्न नहीं दिए जाने के कारण इस साल यानी 2024 में पिछले साल का बैकलॉग क्लियर किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले साल किसी को यह सम्मान नहीं दिए जाने के कारण इस साल यह सम्मान दिया गया है। इसी कारण एक साल में अब तक पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]