October 11, 2026

Birmingham 2022 Commonwealth Games : कॉमनवेल्थ में छठे स्थान पर पहुंचा भारत

0
IMG_20220804_075946

अब तक जीते 17 मेडल, बढ़त जारी

नई दिल्ली :- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और छठे नंबर पर काबिज हुआ। भारत के खाते में अब तक 17 पदक आ चुके हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया मेडल टेली में टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया अब तक 40 गोल्ड, 30 सिल्वर और 31 कांस्य पदक समेत 101 मेडल अपने नाम कर चुका है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए अब तक मीराबाई चानू, जेरेमी लालरीनूंगा, अंचिता शेउली के अलावा लॉन बॉल टीम मेडल जीत चुकी है।  इसके अलावा संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, गुरूराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं।

छठे दिन भारत का प्रदर्शन:

तेजस्विन शंकर

भारतीय खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने लॉंग जंप में भारत को यह कांस्य पदक दिलाया।

गुरदीप सिंह

गुरदीप सिंह ने 109 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल 390 किलो भार उठाया। वहीं, वेटलिफ्टिंग में यह भारत का 10वां मेडल है।

लवप्रीत सिंह

भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 किलो ग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल 355 किलो भार उठाया।

तुलिका मान

जूडो में तुलिका मान ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 78 किलो भार वर्ग में यह मेडल अपने नाम किया।

हॉकी में भारत कनाडा को हराया

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया। पूल-बी के इस मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को आसानी से हरा दिया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed