Daily Horoscope : पढ़िए।आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -04 अगस्त 2022
दिन – बृहस्पतिवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – सप्तमी पूर्ण रात्रि तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – चित्रा 18:48 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – साध्य 16:35 तक तत्पश्चात शुभ
करण: गर 17:27 तक वणिज 29:06 तक तत्पश्चात भद्रा
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 14:08 से 15:49 तक
राहु काल में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
राहु काल वास दक्षिण में
दिशाशूल- दक्षिण में
सूर्योदय – 05:32
सूर्यास्त – 18:53


वास्तु –

वास्तु के अनुसार, यदि आप पश्चिम की ओर मुंह करके सोते हैं तो आपको बुरे सपने आ सकते हैं तथा पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। नींद नहीं आने पर व्‍यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है और उसके शरीर में आलस्‍य बना रहता है। ऐसा होने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। तो आपको दक्षिण दिशा में मुख करके सोना चाहिए। इससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा तथा अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा।

आज का राशिफल

मेष,(Aries)
आजका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किंतु फिजूल के खर्चों से बचें।आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है।

वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। उसके बारे में जरूर सोचें। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है।दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कर्क (Cancer)
आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा। काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह(Leo)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है।

कन्या (Virgo)
आज आपका दिन बेहतर से सामान्य रह सकता है। कारोबार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका फल आपको आगे जाकर ही प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला (Libra )
आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।दिन आपके अपेक्षाओं से बेहतर रहेगा। आपकी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में दिन अति व्यस्त रह सकता है मेहनत का फल मिलेंगे। व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की राय लें। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए बेहतर से सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं । व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ (aquarous)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है।आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहेगी।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर न डालें अन्यथा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग को समय पर टारगेट पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है फोकस बनाएं रखें।

मीन (Pieces)
आज का दिन सामान्य रहेगा।आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे काम का बोझ महसूस करेंगे।कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने का निर्णय सोच समझ ले।साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। पत्रकारिता, लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 04 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा।मूलांक 04 अंक के जातक अक्सर क्रांतिकारी विचारों वाले होते हैं। इनके भीतर अक्सर आपको चतुराई और कूटनीति देखने को मिलती होगी। इन्हें लोगों को मित्र बनाने की कला खूब आती है। ये लोग अपनी वाणी से दूसरों को खूब प्रभावित करते हैं। चार अंक के लोग कोई भी कदम फूंक-फूंक कर उठाते हैं और बहुत ही सोच-समझकर ही निर्णय लेते हैं। ये स्वभाव से थोड़े शक्की और वहमी भी होते हैं। हमेशा खुले हाथ से खर्च करते हैं।

शुभ दिनांक : 4,13,22,31

शुभ अंक : 4,10,19.

शुभ माह : 4,8,10,12

शुभ वर्ष 2029, 2033, 2041 2048.

ईष्टदेव : गणेशजी, देव गुरु बृहस्पति

शुभ रंग : लाल, पीला, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
2022 यह बताता है कि वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आपके बीच कहासुनी हो सकती है लेकिन उसके बाद बहुत कुछ अच्छा होगा और जीवन साथी पूरी तरह से सहयोगी बनेगा। दांपत्य जीवन में धीरे धीरे मधुरता बढ़ेगी। जैसे-जैसे वर्ष के महीने आगे बढ़ते जाएंगे, आपके दांपत्य जीवन में सुखद समय की अनुभूति होगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *